पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीर्थ दर्शनों के लिए आज जाएंगे जिले के 315 तीर्थयात्री

तीर्थ दर्शनों के लिए आज जाएंगे जिले के 315 तीर्थयात्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 315 तीर्थयात्री रविवार को स्पेशल ट्रेन द्वारा तिरुपति बालाजी के लिए प्रस्थान करेंगे। जिन यात्रियों का चयन किया गया है प्रशासन द्वारा उनसे सुबह 11 तक अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होने की अपील की है। जानकारी के अनुसार ट्रेन 1 बजे अशोकनगर से गुना के लिए रवाना होगी। यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कलेक्टर आरबी प्रजापति ने बताया कि राजपत्रित अधिकारी हरवीर सिंह रघुवंशी, चिकित्सक के रूप में एमएल कसेरा, सुरक्षा की दृष्टि से पांच गार्ड और 6 पटवारी यात्रा के दौरान साथ में रहेंगे। रविवार को रवाना होने वाले यात्री 19 सितम्बर को वापस लौटेंगे। शनिवार को तहसील के बाहर यात्रियों की लिस्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में वृद्ध सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।

5. तहसील में लगी लिस्ट को देखते हुए सीनियर सिटीजन।