एटीएम पर चोरों का धावा
असुरक्षित हंै शहर के एटीएम
एटीएम सेंटरों की सुरक्षा के लिए चिंतित नहीं हैं बैंक प्रबंधन और एजेंसी, कई सेंटरों पर नहीं हैं सुरक्षा कर्मी
कार्यालयसंवाददाता|अशोकनगर
शहरमें एक बार फिर अज्ञात लुटेरों ने एक बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया। शनिवार की दरमियानी रात मैत्री लॉज के सामने लगे यूनियन बैंक के एटीएम में चोरों ने धावा बोला। उन्होंने मशीन के बाहरी दरवाजे को तो तोड़ दिया लेकिन दूसरे नंबर का दरवाजा नहीं खुला। क्योंकि यह दरवाजा पासवर्ड से ही खुलता है। हालांकि इस दौरान उन्होंने एटीएम में लगे दूसरे प्लाई के दरवाजे को भी तोड़ा। पड़ोसियों के मुताबिक रात को पौने दो बजे जब वे अपने परिवार के साथ बाहर से आए थे तो सब सामान्य था। इसके मुताबिक चोरी की घटना रात को दो बजे के बाद हुई है। सुबह जब लोगों ने एटीएम में दरवाजे टूटे हुए देखे तो उन्होंने इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को दी। जानकारी लगने पर बैंक अधिकारी सहित आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी।
शहरमें कई एटीएम सेंटर हैं असुरक्षित: शहरमें अधिकतर एटीएम मशीनें असुरक्षित हैं जहां गार्ड की तक व्यवस्था नहीं है। कई एटीएम सेंटर ऐसे हैं जहां बैंक प्रबंधन द्वारा गार्ड तैनात नहीं किए गए हैं। ऐसे में रात के समय इन एटीएम सेंटरों पर कभी भी घटनाएं हो सकती हैं।
वारदातसे पुलिस गश्त की खुली पोल: शहरके बीचों बीच सराफा एवं कई सारी बैंकों की मौजूदगी वाले इस क्षेत्र में पुलिस हमेशा से रात्रि गश्त को लेकर मुस्तैदी की बात करती रहती है। लेकिन इस घटना ने उनकी कलई खोल दी है।
भास्करतत्काल
घटनाके बाद शहर के करीब आधा दर्जन एटीएम सेंटरों की पड़ताल भास्कर टीम द्वारा की गई। जहां पर तो कोई भी सुरक्षाकर्मी नजर आया कोई कर्मचारी। सेंटरों पर सिर्फ सीसीटीवी कैमरे की एटीएम मशीनों की सुरक्षा करते हुए देखे गए। दोपहर में सेन तिराहे पर देना बैंक , बैंक ऑफ महाराष्ट्र, विदिशा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य एटीएम सेंटरों पर गार्ड नहीं हैं।
पुलिसको नहीं दी घटना की सूचना
एटीएममें चोरी के प्रयास की घटना के बाद बैंक के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर गए। तो बैंक वालों ने और ही एटीएम संचालित करने वाली आईएसएस आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा पुलिस को कोई रिपोर्ट क