पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सौ से ज्यादा छात्रों के नामांकन नहीं आए, डीएसओ ने दिया ज्ञापन

तीन सौ से ज्यादा छात्रों के नामांकन नहीं आए, डीएसओ ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज के 300 से ज्यादा छात्रों के नामांकन आने की वजह से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का फार्म भरने से वंचित रह सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर डीएसओ ने सोमवार को कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस मामले में यूनिवर्सिटी को लिखा जाएगा।

प्रथम सेमेस्टर की रेगुलर परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है। जबकि करीब 345 छात्र ऐसे हैं, जिनके नामांकन अब तक नहीं अाए हैं। िनयमानुसार नामांकन होने की स्थिति में छात्र को रेगुलर फॉर्म भरने की पात्रता नहीं रहती। डीएसओ के नारायण चंदेल ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य डॉ. नूतन कुलश्रेष्ठ ने कहा है कि 11 दिसंबर तक इस मामले में कोई रास्ता निकाला जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इन छात्रों को प्राइवेट कर दिया जाएगा।

दूसरी ओर डीएसओ का कहना है कि प्राइवेट का प्रावधान पहले ही खत्म किया जा चुका है। ऐसे में छात्रों का क्या भविष्य होगा, इसकी कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। संगठन की सचिव सोनम शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन किसी भी तरह से अपनी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

गुना| छात्रोंकी समस्या को लेकर प्रभारी प्राचार्य से चर्चा करते हुए डीएसओ का प्रतिनिधिमंडल। कॉलेज में नियुक्त रेगुलर प्रिंसीपल लगातार छुट्‌टी पर रहते हैं और व्यवस्थाएं प्रभारी के हवाले रहती हैं। यह समस्या भी छात्रों को परेशान कर रही है।