पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोबेल समारोह में शामिल होंगे प्रो. शर्मा

नोबेल समारोह में शामिल होंगे प्रो. शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज के प्रोफेसर डॉ. डीके शर्मा नोबेल पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह 10 दिसंबर को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होगा। इसमें भारत के कैलाश सत्यार्थी को शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल प्रदान किया जाएगा। डॉ. शर्मा उनके भतीजे हैं और वे उन चुनिंदा 250 अतिथियों में शामिल होंगे, जिन्हें इस समारोह में शामिल होने के लिए नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा आमंत्रित किया गया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को श्री सत्यार्थी का व्याख्यान होगा। इसमें कई देशों के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इससे पहले मुख्य समारोह 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे से होगा। इसमें नार्वे के राजपरिवार द्वारा सम्मान प्रदान किया जाएगा।