बादलों के कारण बढ़ा तापमान
बादलों के कारण बढ़ा तापमान
गुना| बादलोंके कारण एक बार फिर ठंड पर ब्रेक लग गया है। जहां रविवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान (9 डिग्री) दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को पारा एक बार फिर 10 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन का अिधकतम तापमान भी एक डिग्री ज्यादा रहते हुए 29 पर पहुंच गया। मौसम कार्यालय के मुताबिक आसमान पर छाए बादलों के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि इनकी वजह से बारिश की संभावना कम है। अगले एक-दो दिन में आसमान साफ होने के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है।