पीठासीन अिधकारी की गलती मानी प्रशासन ने
वार्डक्रमांक 2 में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा ईवीएम मशीन बदले जाने संबंधी शिकायत को प्रशासन ने खारिज कर दिया है। हालांकि रिटर्निंग ऑफिसर ने माना है कि इस मामले में पीठासीन अिधकारी द्वारा लिपिकीय गलती की गई है। पार्षद प्रत्याशी सविता गुप्ता की शिकायत पर दिए गए जवाब में रिटर्निंग ऑफिसर ने स्पष्ट किया है कि पीठासीन अिधकारी ने मतदान दिवस के अंत में गलती से ईवीएम का गलत नंबर िलख दिया था। इसके अलावा मतों के अंतर को लेकर कहा गया है कि मशीन द्वारा प्रदर्शित मतों को अंतिम रूप से विधिमान्य माना जाता है। इस मामले में अिधकारी ने यह भी कहा कि उक्त शिकायत मतगणना आरंभ होने से पहले की जाना थी। बहरहाल इस मामले में प्रत्याशी ने अदालत जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। प्रशासन इसमें लीपापोती करने में लगा हुआ है।