पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासनिक फेरबदल : बीडी द्विवेदी गुना एसडीएम

प्रशासनिक फेरबदल : बीडी द्विवेदी गुना एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुविभागअधिकारियों को नए सिरे से प्रभार सौंपे गए। कलेक्टर श्रीमन शुक्ला ने 3 अनुविभाग में फेरबदल किया। एसडीएम टीएन सिंह का तबादला हो गया था। चुनाव आचरण संहिता की वजह से उन्हें रिलीव नहीं किया गया था।

सोमवार को कलेक्टर ने श्री सिंह को रिलीव किया। डिप्टी कलेक्टर बीडी िद्ववेदी को एसडीएम गुना बनाया गया। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर भूपेंद्र सिंह परस्ते को भी नई जिम्मेदारी दी गईं। उन्हें एसडीएम चांचौड़ा बनाया गया।

राघौगढ़ एसडीएम के तबादला होने की वजह से काफी समय से इस अनुविभाग का प्रभार चांचौड़ा एसडीएम रिकेश वैश्य देख रहे थे। वह अब सिर्फ राघौगढ़ अनुविभाग देखेंगे। डिप्टी कलेक्टरों के समस्त प्रभार डिप्टी कलेक्टर प्रभा श्रीवास्तव आगामी आदेश तक देखेंगी।

डॉ.रामवीर सिंह को अशोकनगर सीएमएचओ का प्रभार

गुना|जिलाकुष्ठ अधिकारी डॉ. रामवीर सिंह रघुवंशी को अशोकनगर सीएमएचओ बनाया गया है। राज्य शासन ने प्रथम श्रेणी अधिकारियों की नए सिरे से पदस्थापना की है। इसके तहत जिला कुष्ठ अधिकारी रामवीर सिंह को गुना से अशोकनगर भेजा गया है। वह सीएमएचओ का प्रभार संभालेंगे। वे लंबे समय से गुना में पदस्थ थे। वहीं अशोकनगर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जमुना प्रसाद करोथिया को शिवपुरी सीएमएचओ बनाया गया है।

लोक अदालत की तैयारी के लिए बैठक आज

गुना|जिलाएवं तहसील स्तर पर 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक मंगलवार को होगी। विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी लोक अदालत आरबी कुमार ने जानकारी दी कि यह बैठक जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना डॉ. मोहम्मद शमीम के न्यायालयीन विश्राम कक्ष में 9 दिसम्बर को शाम 5 बजे से रखी गई है। इस बैठक में कलेक्टर श्री श्रीमन शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहेंगे। चुनाव के चलते लोक अदालत की तारीख बदली गई है।