- Hindi News
- अध्यक्ष के 11 पार्षद पद के 130 प्रत्याशी नहीं बचा पाए जमानत
अध्यक्ष के 11 पार्षद पद के 130 प्रत्याशी नहीं बचा पाए जमानत
नए अध्यक्ष को जनवरी तक करना होगा इंतजार !
नगरपालिका चुनावों में अध्यक्ष पद के 11 और पार्षद के करीब 130 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। जिन प्रत्याशियों को प्रचार के दौरान दमदार माना जा रहा था, वे भी जमानत गंवा बैठे। वार्ड क्रमांक 19 में सबसे ज्यादा ऐसे 14 ऐसे प्रत्याशी थे, जो अपनी जमानत नहीं बचा पाए।
सबसे ज्यादा चौकाने वाली अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के मामले में रही। इसमें शीर्ष तीन प्रत्याशियों के अलावा शेष सभी की जमानत जब्त हो गई। इनमें कई ऐसे प्रत्याशी थे, जिनको प्रचार के दौरान वजनदार माना जा रहा था। बसपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना के प्रत्याशी भी इसमें शामिल हैं। पर इनसे से भी ज्यादा जिन निर्दलीय प्रत्याशियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वे वोट हासिल करने के मामले में बुरी तरह नाकाम साबित हुए। इनके कारण राजनीतिक दलों का भी गणित गड़बड़ा गया।
पांचप्रत्याशी नोटा से भी पीछे
अध्यक्षपद के पांच प्रत्याशी ऐसे थे, जिनकाे नोटा से भी कम मत मिले। इनमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस जैसी पार्टियों के प्रत्याशी भी शामिल रहे। नोटा को 661 मत मिले थे। शिवसेना के रामचरण सोनी, राकांपा के मोहम्मद अतीक राईन के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत कुशवाह और शान-ए-इस्लाम राईन ऐसे प्रत्याशी रहे जो नोटा से भी पीछे थे। एक और नाम विश्वनाथ तिवारी का भी है, जिन्होंने कांग्रेस के समर्थन में खुद को मैदान से हटा लिया था। इसके बावजूद वे 354 वोट हासिल कर पाए।
नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने तक नपा के कई कामकाज अटके रहेंगे। निवृतमान अध्यक्ष सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से पद पर आसीन रहते हैं। वे किसी तरह के कोई निर्णय नहीं ले सकते।
वार्ड 19 में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशियों ने जमानत गंवाई। यहां कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं वार्ड 36 में विजेता के अलावा सभी की जमानत जब्त हुई।
15
हजार रुपए है जमानत राशि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की
03
हजार रुपए है पार्षद पद के प्रत्याशी की जमानत राशि
50
फीसदी की छूट मिलती है महिला आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को