दो पक्षों में झगड़ा
गुना| आरोनथाना क्षेत्र के ग्राम सिरसी में दो परिवार आपस में उलझ गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। सिरसी निवासी हरवीर पुत्र मुल्ला का विवाद गांव के ही राकेश पुत्र मुन्नालाल से हो गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम राकेश के परिजन खेत पर गए थे। इसी दौरान हरवीर से कहासुनी हो गई। विवाद की सूचना पर दोनों परिवार के लोग इस झगड़े में शामिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के तोफान सिंह, लल्लू सिंह, मुन्ना, हरवीर एवं सीताराम पर मामला दर्ज कर लिया है।
एसपीआज से करेंगे जनसंपर्क : एसपीपीएस विष्ट 9 दिसंबर से जनसंपर्क करेंगे। पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार जिले के सभी थानों का भ्रमण एसपी करेंगे। इसका कार्यक्रम तैयार किया गया है। 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक थाना बजरंगगढ़ एवं दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोन थाने का भ्रमण किया जाएगा।