कॉलेज परिसर की नहीं कराई सफाई
गुना। पीजी कॉलेज में रविवार को हुई मतगणना के दौरान अधिकारी कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कराई गई थी। खाना खाने के बाद अधिकारी और कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में ही बाहर फेंक दिया था। इसकी सफाई नहीं कराई गई। ऐसे में सोमवार को परीक्षा दे रहे छात्र छात्राएं और कॉलेज स्टाफ बदबू से परेशान होता रहा।