गायत्री परिवार कार्यकर्ता गोष्ठी 12 को
गुना|आगामी 12दिसंबर को जिला स्तरीय संयुक्त समन्वय समितियों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की गोष्ठी आयोजित की जाएगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सहयोग से गोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ गुना में होगी। प्रमुख ट्रस्टी श्रवण कुमार सोनी ने बताया कि उक्त गोष्ठी में शांतिकुंज हरिद्वार के मध्य ज़ोन प्रभारी विष्णु भाई पांडेय विश्व के 6 सौ करोड़ लोगों के भाग्य और भविष्य को नई स्याही, नए कागज पर नए सिरे से लिखे जाने के लिए महाकाल के संदेश को कार्यकर्ताओं से साझा कर मिशन की नई कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी देंगे। गोष्ठी सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। इसमें जिले भर की सभी समितियों के सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ताओं सहित गायत्री परिवार के दीगर लोग भाग लेंगे। गुना उपजोन प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने सभी से गोष्ठी में उपस्थित होने के लिए कहा है।