छमाही परीक्षा शुरू
गुना| छात्रछात्राओं की छमाही परीक्षाएं शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार सरकारी स्कूलों के कक्षा 9वीं और 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्र छात्राओं के के पर्चे के साथ परीक्षाएं शुरु हुई। परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक कराई गई। इसमें 9वीं का संस्कृत और 10वीं का अंग्रेजी का पर्चा हुआ। सोमवार को उत्कृष्ट विद्यालय सहित कई संस्थाओं में छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। दरअसल ज्यादातर स्कूलों में अभी तक कोर्स पूरे तो दूर अधूरे ही है, लेकिन विभाग ने परीक्षाएं करा दी है। चुनावी वर्ष के होने से कई स्कूलों में पढ़ाई काफी हद तक प्रभावित हो रही है। कोर्स पूरे नहीं होने से छात्र छात्राओं को पेपर हल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
गुना। उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा देते हुए छात्र छात्राएं।