विकलांग बच्चों की देखभाल के तरीके बताए
विकलांगबच्चों के अभिभावकों को उनके बच्चों की देखभाल और उन्हें हुनरमंद बनाने के तरीके बताए गए। इसके लिए सोमवार को जनपद शिक्षा केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। शालेय निशक्त बच्चों के अभिभावकों के इस प्रशिक्षण में विभिन्न वक्ताओं ने पालकों को बच्चों को दी शिक्षा, दीक्षा और देखरेख करने के तौर तरीके सिखाए। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों को उनकी रुचि के आधार पर हुनर सिखाने के साथ ही शिक्षित बनाने की बात कहते हुए। निशक्त बच्चों के लिए लागू सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में डीपीसी नरेंद्र उपाध्याय, बीआरसी छतरसिंह चौहान, साजिद मकसूद सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी- कर्मचारी और निशक्त बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद थे।
गुना। निशक्त बच्चों के अभिभावकों को प्रशिक्षण देते हुए वक्ता। दूसरेचित्र में प्रशिक्षणमें उपस्थित निशक्त बच्चे और उनके अभिभावक।