बच्चों को जमीन पर बैठकर करना पड़ा भोजन
बच्चों को जमीन पर बैठकर करना पड़ा भोजन
गुना|खेलएवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में कई अव्यवस्थाओं से प्रतिभागियों पर परेशान होना पड़ा। सोमवार को संजय स्टेडियम में कराई गई स्पर्धा में प्रतियोगी छात्र छात्राओं को भोजन के नाम पर सिर्फ चार पूडी, आलू की सूखी सब्जी और नाम मात्र के लिए नमकीन रखे हुए पैकेट पकड़ा दिए गए। इतना ही नहीं, उन्हें भोजन करने के लिए बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में ज्यादातर छात्र छात्राओं को जमीन पर बैठकर खाना खाना पड़ा। वहीं पानी के टैंकर के पानी भी बहुत ज्यादा गंदगी और कीचड़ था जिससे उन्हें दिक्कतें हुई।
गुना | प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते हुए बच्चे।