पहाड़ी काटकर खुलेआम कर रहे अवैध उत्खनन
इन स्थानों पर हो रहा अवैध उत्खनन
पहाडिय़ों को काटकर रोजाना ढोई जा रही है सैकड़ों ट्राली मुरम, प्रशासन का नहीं ध्यान
कार्यालयसंवाददाता | गुना
सुप्रीमकोर्ट ने भले ही उत्खनन पर रोक लगा रखी है, लेकिन जिले में बड़े स्तर पर मुरम का अवैध उत्खनन हो रहा है। जिले के तमाम ब्लॉकों के विभिन्न हिस्सों में करीब चार दर्जन से ज्यादा स्थानों पर अवैध तौर पर मुरम का उत्खनन जारी है। शहर से सटे हुए हिस्सों समेत विभिन्न इलाकों में स्थित पहाडिय़ों को काटकर रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर- ट्रालियों में भरकर मुरम ढोई जा रही है। इसके बावजूद कार्रवाई तो दूर जिम्मेदार इस अवैध कारोबार पर ध्यान तक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि जिन पहाडिय़ों पर मुरम और पत्थरों यानी बोल्डरों का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, वह कोई बहुत ज्यादा दूरदराज और जंगली क्षेत्रों में हो। कई ऐसे पहाड़ों को काटकर मुरम निकाली जा रही है, जो जिला मुख्यालय, विभिन्न तहसील मुख्यालयों से चंद किमी की दूरी पर है। जबकि कई ऐसी पहाडिय़ां भी है जो नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे सहित कई प्रमुख मार्गों पर स्थित है। हैरानी की बात तो यह है कि कई जगह जेसीबी और बड़ी जेसीसी यानी पोकलेन रखकर मशीनों की मदद से भी मुरम और बोल्डर का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
शहरकस्बों से गुजरते हैं ट्रैक्टर- ट्रालियां, फिर भी नहीं कार्रवाई
अवैधउत्खनन और परिवहन कर ढोई जा रही मुरम से भरी हुई दर्जनों ट्रैक्टर- ट्रालियां तो शहर समेत कई तहसील मुख्यालयों और कस्बों के प्रमुख रास्तों से होकर भरे दोपहर में भी गुजरी हुई देखी जा सकती है। इसके बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई करना तो दूर ध्यान देना तक उचित नहीं समझते। शायद यही वजह है कि शहर से सटे हुए हिस्सों सहित जिले में मुरम और बोल्डरों के उत्खनन का अवैध कारोबार बेखौफ होकर चल रहा है। जिले में रेत, मुरम और बोल्डरों का अवैध उत्खनन परिवहन लंबे समय से जारी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
करेंगे कार्रवाई
^समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। आवन के पास गंगापुर पठार और बरैयापुर मैं अभी दिखवाकर कार्रवाई करवाता हूं। बीडी द्विवेदी, खनिजप्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर गुना
जिले में जिन पहाडिय़ों पर मुरम का अवैध तौर पर उत्खनन किया जा रहा है उनमें शहर से बीजी रोड पर महर्षि आश्रम के पीछे, हड्डी मी