पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 घंटे बाद पलटे ट्रक के नीचे दबा मिला शव

22 घंटे बाद पलटे ट्रक के नीचे दबा मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरखेड़ी के पास रविवार की शाम 8 बजे संतरों से भरा ट्रक पलटा, सामान खाली किया तब जाकर पता चला कि ट्रक के नीचे दबा है शव

कार्यालयसंवाददाता| अशोकनगर

रविवारशाम अशोकनगर-गुना रोड पर संतरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बरखेड़ी गांव से कुछ दूर पहले पलट गया। ट्रक के नीचे एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव करीब 22 घंटे से अधिक समय तक दबा रहा। जब सोमवार को ट्रक खाली किया जा रहा था तब अचानक ट्रक के नीचे दबे युवक पर लोगों की नजर पड़ी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर मौजूद ट्रक चालक फरार हो गया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक की शिनाख्त बरखेड़ी निवासी जसरथ सिंह उम्र 40 साल के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार बरखेड़ी के पास रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के दौरान समीप से गुजर रहे एक व्यक्ति उसकी चपेट में गया। इसकी जानकारी तो चालक को लगी और ही आसपास के लोगों को। सोमवार की शाम जब ट्रक को खाली किया जा रहा था तो ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति के शव को लोगों ने देखा तब कहीं मामले का खुलासा हो सका। घटना की जानकारी लगते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनंबर लिखे हैं ट्रक पर

बरखेड़ीके पास जो ट्रक पलटा है उसमें आगे और पीछे की तरफ दोनों अलग-अलग नंबर लिखे हुए हैं। जानकारी के अनुसार जहां ट्रक के पीछे की तरफ एमपी07- एचबी 5896 नंबर अंकित हैं वहीं आगे की तरफ एचआर 55 के 5896 नंबर लिखा हुआ है। पलटे ट्रक में बदले नंबर भी पूरे मामले को संदिग्ध बता रहे हैं।