पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन के खिलाफ जागरुकता रैली आज

पॉलीथिन के खिलाफ जागरुकता रैली आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलीथिन के खिलाफ जागरुकता रैली आज

गुना| पॉलीथिनमुक्त गुना के लिए जागरुकता रैली रविवार को निकाली जाएगी। मानव सेवा समिति के विजय उप्पल ने बताया कि यह रैली शाम को चार बजे कैंट सब्जी मंडी से आरंभ होकर सदर बाजार, कैंट चौराहा से होते हुए हनुमान चौराहे पर आएगी। इसमें निजी स्वयं सेवी संस्थाओं और स्कूलों के छात्रों की भागीदारी की अपील की गई है। समिति की ओर से पुराने कपड़े से थैले बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए लोगों से अपील की गई है कि वे अपने यहां से पुराने कपड़े अनुराधा गली में दे सकते हैं। इनसे बनने वाले थैलों को निशुल्क वितरित किया जाएगा। इसकी शुरूआत हनुमान टेकरी से होगी और उसके बाद सब्जी मंडियों में यह काम होगा।

सेमेस्टरके विरोध में कैंपेन चलाएगा डीएसओ

गुना| छात्रसंगठन डीएसओ द्वारा सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में कैंपेन चलाया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि आगामी 29 सितंबर को सभी कॉलेजों में इस सिस्टम के पक्ष विरोध में रायशुमारी की जा रही है। इसे देखते हुए डीएसओ छात्रों के बीच इस सिस्टम की खामियों को उजागर करेगा। छात्रों को बताया जाएगा कि किस तरह इस सिस्टम के लागू होने के बाद से लगातार शिक्षा का स्तर गिर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संगठन द्वारा भोपाल में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसमें सेमेस्टर प्रणाली के अलावा कक्षा 8वीं तक पास फैल सिस्टम पुन: लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

गुजरातके कलाकार सिखाएंगे गरबा नृत्य

गुना| नवरात्रको लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गुजरात में प्रसिद्ध गरबा नृत्य अब मध्यप्रदेश के छोटे कस्बों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसी को लेकर 15 सितंबर से गरबा प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। शारदीय नवरात्र के दौरान शहर में नाद गुंजन कला परिषद और सोनाली पब्लिक शिक्षा समिति द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए राजकोट गुजरात के वृंदावन ग्रुप के कलाकारों को 11 दिवसीय गरबा प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। वह गुजरात की लोक परंपरा पर आधारित गरबा, रास, डांडिया आदि का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर के साथ तीन दिवसीय गरबा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। वीना लांबा ने बताया कि विश्व ग्रुप के कलाकार चौधरन कॉलोनी के पुष्पांजलि भवन, श्रीरामकृष्ण मांगलिक भवन कैंट में गरबा, रास