- Hindi News
- त्योहारों पर किराए के सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी निगरानी
त्योहारों पर किराए के सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी निगरानी
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए शांति समिति की बैठक में लिया फैसला
कार्यालयसंवाददाता|गुना
त्योहारोंपर निगरानी बनाए रखने के लिए चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। शांति समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
समिति ने कुछ स्थानों की पहचान की है, जहां की हर गतिविधि कैमरे में की निगरानी में रहेगी।
दुर्गा उत्सव, दशहरा, ईद एवं दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुलाई शांति समिति की बैठक में कई फैसले लिए गए। इस बैठक में विधायक पन्नालाल शाक्य, एसपी पीएस विष्ट, एएसपी सुमन गुर्जर, डीएसपी यातायात मानवेंद्र सिंह, आर आई दीपक पाटिल, भाजपा नेता गोविंद राठी सहित थाना प्रभारी मौजूद थे। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में विधायक ने कहा की शहर के प्रमुख चौराहों पर जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे अशांति फैलाने वालों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। यह कैमरे किराए से लिए जाएंगे। त्योहारों के बाद इन्हें हटा दिया जाएगा। हालांकि भविष्य में शहर के प्रमुख स्थलों पर स्थाई रूप से निगरानी कैमरे लगाने की योजना प्रस्तावित है।
... तो वेतन के पड़ सकते हैं लाले
शहरमें सुरक्षा को लेकर कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए पड़ा है। जिला स्तर पर इसकी स्वीकृति के बाद बजट आएगा। प्रशासनिक स्तर पर यह काम पूरा होना है। शहर के प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगेंगे।