पशु छुड़ाने पर गोशाला के बाहर हुआ हंगामा
कोर्ट के आदेश पर अपने मवेशी ले जा रहे थे
कार्यालयसंवाददाता|गुना
कोर्टके आदेश पर गोशाला से अपने मवेशी छुड़ाकर ले जा रहे पशु मालिकों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ देर हंगामा भी हुआ। पशु मालिक ने बताया कि एक संगठन के कार्यकर्ता मारपीट करने लगे।
शनिवार सुबह भोपाल जिले के परसोलिया निवासी जगदीश पुत्र इंदर सिंह राजपूत दयोदय गौशाला अपने मवेशी लेने पहुंचे थे। जगदीश ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वह अपने मवेशी ले जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात युवक गोशाला पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। मवेशी ले जाने से रोका। जब विरोध किया तो ड्राइवर और हम लोगों के साथ मारपीट की गई।
पैसेमांग रहे थे, पुलिस ने नहीं की सुनवाई
जगदीशका कहना था कि उन्होंने मवेशी खरीदे थे। दो दिन पहले उनके ट्रक को पकड़ा था। अज्ञात युवकों ने मवेशी छोड़ने के नाम पर 5 हजार रुपए मांगे थे। जब पैसे नहीं दिए तो पुलिस को सूचना दी। पशु मालिक का कहना था कि उनके ड्राइवर ओमप्रकाश के साथ मारपीट की गई, लेकिन कैंट पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी।