पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइकों की िभड़ंत में तीन गंभीर घायल

बाइकों की िभड़ंत में तीन गंभीर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|गुना/राघौगढ़

शनिवारको एबी रोड पर आईटीआई कॉलेज के सामने दो मोटर साइकलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो छात्रों सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे नटरियाई गांव के जितेंद्र सेनी और मीरपुर के प्रीतम सेनी मोटर साइकल से आईटीआई कॉलेज जा रहे थे। यह दोनों कंप्यूटर ट्रेड में प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। वहीं रुठियाई निवासी मुकेश भी मोटर साइकल से रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त मोटर साइकल सवार हाईवे के गड्‌ढों से बचने के लिए अचानक रांग साइड मुड़ा। बस इसी दौरान उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर इतनी जोरदार हुई कि तीनों बाइक सवार कई फुट दूर उछलकर जा गिरे।

हादसे की जानकारी मिलते ही कॉलेज के छात्र प्रिंसिपल केआर डेहरिया मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस आने पर प्राचार्य खुद छात्रों तीसरे घायल के साथ जिला अस्पताल आए। घायलों को सिर गंभीर चोट लगने की वजह से ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।

रातमें भी हुआ हादसा

हाईवेके गड्ढों के कारण एबी रोड पर शुक्रवार रात को भी हादसा हुआ था। एसडीओपी कार्यालय के सामने एक मोटर साइकल पर सवार दो युवक गिर गए। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हंे अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। बदहाल हाईवे के कारण सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। वहीं इसे सुधारने काे लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

काश अगर हेलमेट पहना होता तो...

डॉक्टरोंने बताया कि सिर पर आई गंभीर चोट के कारण तीनों की हालत बिगड़ी। उन्होंने कहा कि अगर इन लोगों द्वारा हेलमेट पहना तो सिर की चोट से बचा जा सकता था। गौरतलब है कि हाईवे की हालत बेहद खराब हो चुकी है। यहां बाइक से चलना खतरे से खाली नहीं है।

हाईवे पर हादसा, घायल ग्वालियर रेफर