- Hindi News
- नौजवान मतदाताओं के हाथ में रहेगी नगर सरकार की कुंजी
नौजवान मतदाताओं के हाथ में रहेगी नगर सरकार की कुंजी
नगरपालिका चुनावों में इस बार 18 से 30 साल की आयु वाले मतदाता अहम भूमिका निभाएंगे। जिले के िजन चार निकायों के चुनाव इस साल होना है, उनकी प्रारंभिक वोटर लिस्ट के आंकड़े बताते हैं कि इस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 38 फीसदी तक है। यानि जो युवाओं को रिझाएगा, वही नगर सरकार पर राज करेगा।
निकायवार आंकड़ों को देखें तो गुना नगर पालिका में सबसे ज्यादा 38 फीसदी युवा मतदाता हैं। मतदाता सूचियों में संशोधन के बाद यह आंकड़ा और ज्यादा पहुंच सकता है। इसके अलावा आरोन में 37, चांचौड़ा में 36 और कुंभराज में 36 फीसदी युवा मतदाता हैं। हालांकि 30 से 40 साल की आयु वाले मततदाताओं की संख्या भी कम नहीं है। पर सबसे ज्यादा मतदाता नौजवान वर्ग का ही है।
नएमतदाताओं की संख्या बढ़ी
गुनामें तो 18 से 19 साल की आयु वर्ग के नवमतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। असंशोधित सूची के मुताबिक इनकी संख्या 3752 है। यह वे मतदाता हैं, जो एक अप्रैल 2014 तक दर्ज हुए हैं। ताजा दावे आपत्तियों एवं नए नाम जोड़े जाने के बाद यह संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। पिछले साल नपाध्यक्ष के चुनाव में हार-जीत का अंतर लगभग इतना ही रहा था। हालांकि इस बार अटकलें कि अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से हो सकता है। यानि उनका चुनाव चुने हुए पार्षद करेंगे।
वोटर लिस्ट में भी लिंगानुपात असंतुलित
वोटरलिस्ट में महिला मतदाताओं की संख्या में कमी को लेकर निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चिंता जताई जा चुकी है। निकाय चुनावों के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूची में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा गया है। सबसे खराब स्थिति आरोन की है, जहां 1000 पुरुष मतदाताओं पर सिर्फ 864 महिला वोटर हैं। इस मामले में गुना नंबर दूसरा है, जहां एक हजार पर महिला मतदाता महज 900 है। सबसे बेहतर स्थिति चांचौड़ा की है, जहां वोटर लिस्ट का लिंगानुपात 919 है। कुंभराज में आंकड़ा थाेड़ा कम यानि 918 है।
दावे-आपत्ति का आज अंतिम दिन
नगरपालिका चुनावों के लिए तैयार की जा रही मतदाता सूचियों पर दावे-आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम मौका सोमवार को रहेगा। लगभग 15 दिन से दावे-आपत्ति सूचियों में नाम जोड़ने एवं घटाने का काम चल रहा था। इसके बाद दावे-आपत्तियों के निराकरण का दौर चलेगा। संभवत: अक्टूबर के प्रथम हफ्ते तक सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो जाएगा।
नगर पालिका नगर परिषदों में उम्रवा