- Hindi News
- कार्यक्रम में बनाई आगामी गतिविधियों की रणनीति
कार्यक्रम में बनाई आगामी गतिविधियों की रणनीति
कायस्थसमाज ने कार्यक्रम आयोजित कर आगामी गतिविधियों के लिए रणनीति बनाई। शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें समाज की आगामी गतिविधियों पर विचार- विमर्श किया गया। साथ ही समाज की उन्नति और विकास के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान समाज ने यहां पहुंचे पूर्व मंत्री मुंगावली विधायक महेंद्र सिंह कालूखेड़ा का सम्मान किया। सम्मान जिलाध्यक्ष रंगेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर श्री कालूखेड़ा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने रंगेश श्रीवास्तव की सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक कार्यों में रुचि की प्रशंसा की। स्वागत भाषण घनश्याम श्रीवास्तव ने दिया। मुख्य अतिथि के जीवन परिचय पर साहित्यकार विष्णु साथी ने बताया। कार्यक्रम में श्याम मोहन मिश्र, अशोक भारद्वाज, डॉ. गजेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र गुप्ता, सुभाष जैन, सूर्यकांत जगताप, संजय देशमुख, रविंद्र रघुवंशी, इनायत इनायत उल्ला, वंदना मांडरे आदि ने भी अपने विचार रखे। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
कायस्थ समाज ने किया पूर्व मंत्री का सम्मान, समाज की उन्नति के लिए विचार- विमर्श
गुना। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री का सम्मान करते समाज के लोग।