पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञापन सौंपकर रोजगार सहायकों ने मांगा वेतन

ज्ञापन सौंपकर रोजगार सहायकों ने मांगा वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
106ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 98 रोजगार सहायकों को पिछले कई महीने से मानदेय नहीं मिला है। ऐसी कई शिकायतें और मांगों को लेकर रोजगार सहायकों ने एसडीएम आरके वैश्य, तहसीलदार अजमेर सिंह को ज्ञापन सौंपे।

इसमें कहा है कि 19 अगस्त को रोजगार सहायकों को 4 माह का वेतन उनके खाते में डाल दिया गया था। लेकिन दो घंटे बाद ही उनके खाते से जमा वेतन वापस ले लिया गया। जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया। रोजगार सहायकों से मनरेगा के अलावा बीएलओ, खाद्यान्न पर्ची निकालना और वितरण करना फेमिली आईडी निकलवाना आदि कार्य करवाए जा रहे हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए उन्हें देर रात तक जनपद कार्यालय में काम करना पड़ता है। उन्हें देर रात घर लौटना पड़ता है। यह खतरों भरा है।

गौरतलब है कि जनपद सीईओ नरेंद्र कुमार अरण्य रात को क्षेत्र से लौटते समय लुटेरों द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिए गए थे। इसलिए उन्हें घर पर या पंचायत मुख्यालय पर काम करने के लिए सरकार द्वारा दिए गए कंप्यूटर सेट उपलब्ध करवाए जाएं।

इस संबंध में सीईओ ओपी झा ने आदेश भी जारी किया था, लेकिन चार महीने बाद भी कंप्यूटर इन्वर्टर और एलईडी टीवी सरपंच और सचिवों ने अपने यहां रखे हुए हैं। प्रदेश के शेष जिलों में सहायकों को सचिव का दर्जा दे दिया गया है।

गुना में इसका पालन कराया जाए। मस्टर जारी करने और भुगतान करने का अधिकार दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र मीणा, मुकेश मीणा, भजन सिंह, कमलेश माली, सर्जन सिंह अहिरवार, रमेश भील, मुकेश गुर्जर, अरुण सिंह भल, इंदर सिंह यादव, सुनील मीणा, भारत सिंह राजपूत, हरदेश शर्मा सहित रोजगार सहायक मौजूद थे।