गुना|किसानोंकी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। सोमवार को तहसील के सामने धरने पर बैठे संघ के सदस्यों ने किसानों की 21 सूत्रीय मांगों का निराकरण कराने के लिए बाद में कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम टीएन सिंह को सौंपा।