अग्रवाल ट्रस्ट ने किया पौधरोपण
अग्रवाल ट्रस्ट ने किया पौधरोपण
गुना|महाराजाअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल ट्रस्ट ने हनुमान टेकरी पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंगलवार को हुए पौधरोपण के दौरान विभिन्न प्रजातियों के करीब 80 पौधे लगाए गए। समाज के संयोजक अनिल गर्ग ने पौधरोपण में आंवला, नीम, बेर, इमली सभी के पौधे लगाए। इस मौके पर गोपालकृष्ण, सुनील अग्रवाल, दीपक गोयल, भगवानदास गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, विवेक, दीपक मंगल, संजीव मंगल, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता मंगल, नीलम बिंदल रश्मि सुखद आदि मौजूद थे।