पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शो में खूब हंसाया, नाचे और चलाई स्लो स्कूटर

शो में खूब हंसाया, नाचे और चलाई स्लो स्कूटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसमाज द्वारा मनाए जा रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान कई कार्यक्रम चल रहे हैं। छह दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को जाटपुरा स्थित अग्रसेन भवन में दोपहर तीन बजे लाफ्टर शो आयोजित किया गया। राधा- कृष्ण की थीम पर कपल डांस हुआ। वहीं प्रांतीय वेषभूषा पर आधारित एकल डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें 16 साल से ऊपर की बालिकाओं ने भाग लिया। सभी कार्यक्रम अग्रवाल महिला मंडल के संयोजन में हुआ। अग्रोहा युवा ग्रुप द्वारा पुरुष वर्ग के लिए स्लो स्कूटर रेस, महिला वर्ग के स्लो मोपेड रेस प्रतियोगिता हुई। इसके पहले सोमवार शाम को अग्रवाल ओपन क्विज कॉम्पटीशन हुआ। इसमें 15 साल से ज्यादा उम्र के लोग सम्मिलित हुए। यह कॉम्पटीशन भी अग्रोहा युवा ग्रुप द्वारा कराई गई। महोत्सव के दौरान चल रही विभिन्न कार्यक्रम प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग ले रहे हैं।

गुना। मंचासीन अतिथि निर्णायक मंडल के सदस्यगण।

महोत्सव

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रवाल समाज करा रहा कई प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम

गुना। अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान सोमवार शाम को हुए क्विज कॉम्पटीशन में मौजूद प्रतिभागी और उपस्थित जन।