नारद को हुआ मोह, विष्णु को दिया श्राप
बजरंग कला मंडल की रामलीला का मंचन शुरू
निजसंवाददाता | रुठियाई
कस्बेमें शिव- पार्वती संवाद और नारद मोह के साथ रामलीला का मंचन शुरू हुआ। बजरंग रामलीला कला मंडल द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला के पहले दिन शिव- पार्वती और नारद मोह संवाद की लीला का चित्रण किया गया। इसमें भगवान शंकर ने माता पार्वती को राम नाम की महिमा एवं रामभक्ति का महत्व बताया।
बाद में नारद मोह की लीला दिखाई गई जिसमें नारद भगवान विष्णु से उनका श्रीहरि का स्वरूप मांगते हैं जिस पर भगवान उन्हें श्रीहरि का स्वरूप प्रदान करते हैं। बाद में नारद भगवान विष्णु को श्राप देते हैं। इसके पहले गुना जयस्तंभ चौराहा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के महंत वेदनाथ पुरी महाराज फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ करते हैं। इसके पूर्व रामघाट स्थित हनुमान मंदिर से बालाजी सरकार का झंडा छोटेलाल शर्मा ले आते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष गोविंद सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मीणा, सचिव ओम प्रकाश टिल्लू मीणा, मनोज शर्मा, नीरज चंदेल, राजू शर्मा, वनवारी लाल मिस्त्री, रमेश चंदेल, भारत सिंह, कैलाश चंदेल, शांतिलाल राय, कंछेदीलाल, सुरेश मेहर, पवन जैन सहित अन्य मौजूद थे।
रुठियाई। रामलीला के मंचन में भगवान विष्णु के पास पहुंचकर उनका स्वरूप मांगते हुए नारद।
इन्होंने किया अभिनय
रामलीलाके मंचन में गणेश सूरज भदौरिया, सरस्वती ज्ञात शर्मा, शंकर सचिन मेहर, पार्वती ईशु मीणा, इंद्र राजेंद्र सेन, कामदेव मनोज धाकड़, शीलनिधि राजा कैलाश नारायण मुद्गल, नारद राजेंद्र श्रीवास्तव, ब्रह्मा जी ओम प्रकाश साहू, भगवान विष्णु देव श्रीवास्तव और माता लक्ष्मी का अभिनय रवि रघुवंशी ने किया।