- Hindi News
- महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग पर हुआ कार्यक्रम
महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग पर हुआ कार्यक्रम
महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग पर हुआ कार्यक्रम
गुना। पीजी कॉलेज में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तहत महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग पर कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राचार्य डॉ. सुरेश सिलावट, समाज सेवी डॉ. विष्णु गोयल, रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. श्याम मोहन मिश्र प्रमुख वक्ता थे। इसमें डॉ. गोयल ने व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और वचनबद्धता, लक्ष्य निर्धारण आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कॉलेज प्रभारी डॉ. आभा दहीभाते, डॉ. सतीश चतुर्वेदी, डॉ. उषा जैन, डॉ. नूतन कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. . रामकिशन शर्मा, डॉ. एलएन बुनकर, डॉ. निरंजन श्रोत्रिय सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे।