पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैलेंद्र की कप्तानी पारी से जीता पीजी कॉलेज

शैलेंद्र की कप्तानी पारी से जीता पीजी कॉलेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता गुना पीजी कॉलेज ने रोमांचक मुकाबले के बाद 5 विकेट से जीत ली। आरोन कॉलेज की टीम द्वारा दिए गए 73 रन के मामूली से स्कोर का पीछा करते हुए एक समय विजेता टीम ने मात्र 25 रन पर 5 विकेट खो दिए थे। तब कप्तान शैलेंद्र ने आकर पारी को संभाला और अंत तक टिके रहते हुए टीम को जिताया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए आरोन कॉलेज की पूरी टीम 73 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सोनू ने सबसे ज्यादा 25 रन का योगदान दिया। वहीं प्रभात ने 12 रन बनाए। टीम के ज्यादातर बल्लेवाज दो अंकों में भी नहीं पहुंच पाए। पीजी कॉलेज की ओर से सुनील कुशवाह और पवन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। वहीं सूर्यकांत ने 2 विकेट चटकाए।

शुरूआतझटके लगे

पीजीकॉलेज के अब तक चले रहे प्रदर्शन को देखते हुए यह स्कोर बहुत बड़ा नहीं लग रहा था। मैच एक तरफा लग रहा था। पर आरोन के गेंदबाजों ने इस छोटे से स्कोर को डिफेंड करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। खासतौर पर राहुल ने शुरूआत में ही एक के बाद तीन विकेट झटककर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया। 25 रन पर 5 विकेट खो देने के बाद पीजी कॉलेज पर हार का खतरा मंडराने लगा। पर कप्तान शैलेंद्र 25 और सूर्यकांत ने 18 रन की पारी खेलते हुए टीम को 14.1 ओवर में जीत दिला दी। मैच से पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिलावट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर प्रवीण खांडेकर, रवि ओझा एवं सुनील शर्मा रहे। गौरव दुबे एवं विवेक भार्गव स्कोरर थे।

गुना| महाविद्यालयीनक्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी रही गुना पीजी कॉलेज की टीम चियर करती हुई। - भास्कर