- Hindi News
- नीमच की बेटी को फोर्ब्स पत्रिका में स्थान मिला
नीमच की बेटी को फोर्ब्स पत्रिका में स्थान मिला
एसबीआईके रिटायर्ड मैनेजर महेश खंडेलवाल की बेटी ईशा को फोर्ब्स पत्रिका ने जगह दी। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लोगों को न्याय दिलाने में जुटी ईशा को अभी दो सहेलियों के साथ लॉ, पॉलिसी एंड पॉलीटिक्स कैटेगरी में शामिल किया गया हैैं।
फोर्ब्स पत्रिका ने 2015 के अंक में अंडर-30 युवाओं को स्थान दिया है, जो कुछ अलग कर रहे हैं। इनमें नीमच की ईशा भी हैं। वे जगदलपुर लीगल एड ग्रुप की सदस्य हैं। यह ग्रुप ईशा, गुनीत कौर, परिजात भारद्वाज ने बनाया। यह ऐसे लोगों को न्याय दिलाने में जुटा है जो निरपराध हैं जिनके प्रकरण कोर्ट में लंबित हैं।
पढ़ाई के दौरान सुना था बस्तर के बारे में
ईशाने बताया पढ़ाई के दौरान सुना था कि बस्तर में बेगुनाहों को जेल में रखा है। कोर्ट में काफी प्रकरण लंबित हैं। कई निरपराध जेल में हैं। कई तो अपराध के लिए नियत सजा से भी ज्यादा समय से कैद हैं। हमारा ग्रुप 70 प्रकरण देख रहा है। कई प्रकरणों में तो हम स्थानीय वकीलों की मदद भी कर रहे हैं।
नीमचमें हुई हासे तक पढ़ाई
विकासनगरस्थित पैतृक निवास में 2007 तक रही ईशा की हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हुई। 2007 में पिता का तबादला इंदौर होने पर परिवार वहां बस गया। ईशा ने ग्रेजुएशन इंदौर 2013 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की।
ईशा खंडेलवाल