पल्स पोलियो की तर्ज पर एलवेंडाजोल मुहिम
10जनवरी को नेशनल डीवर्मिग डे मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने से पहले क्या-क्या सावधानी रखनी है। इस बारे में स्वास्थ्य अमले को जानकारी दी जा रही है।डीवर्मिग डे को लेकर स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास शिक्षा विभाग संयुक्त रूप में काम करेगा। शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शाला में अध्ययनरत बच्चों को कृमि नाशक दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया गया। एनआरएचएम जिला प्रबंधक जीवी पालीवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत 5 से 19 साल तक के बच्चों को कृमि नाशक की खुराक दी जाएगी।
रविवार को दवा पिलाने का प्रशिक्षण लेते हुए कार्यकर्ता।
स्कूलों में भेजी जाएगी दवा : स्वास्थ्यविभाग ने कृमि नाशक दवा सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शाला में भेजना शुरू कर दिया है। 10 जनवरी से पहले-पहले दवा सभी स्कूलों में भेज दी जाएगी। निजी स्कूलों में दवा नहीं दी जाएगी।
अिभयान