पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बार बार बदल रहे मौसम के रंग

बार-बार बदल रहे मौसम के रंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागुन में सावन से बरसे बादल

पिछले 24 घंटे के दौरान फागुन में सावन सा नजारा रहा। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को करीब 10 बजे से बािरश शुरू हुई तो रातभर रुक-रुककर पानी गिरता रहा। 12 घंटे के दौरान तकरीबन 2 सेमी बारिश हुई।

मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात और राजस्थान के ऊपर बने सिस्टम के कारण लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते लगातार नमी बढ़ रही है और बादल बन रहे हैं। अगले 24 घंटे के दौरान भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

गुरुवारसे आया बदलाव

मौसममें बदलाव की शुरूआत गुरुवार रात से आई। पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात से स्थिति ज्यादा खराब हुई। चांचौड़ा और बमोरी में ओले गिरे और बिजली भी। इसके बाद शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और सिर्फ बूंदाबांदी हुई। रात को साढ़े 9 बजे गरज-चमक के साथ तेज बौछारे पड़ने लगी। इसके बाद मौसम फिर खुल गया। पर देर रात को शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही। उसके बाद दोपहर एक बजे तक रुक-रुककर पानी गिरता रहा। शाम पांच बजे लगभग 3 सेमी बारिश दर्ज की जा चुकी थी।

रातभरगुल रही बिजली

तेजहवाओं के साथ बारिश के चलते रात को बिजली गुल हो गई, जो सुबह 9 बजे ही आई। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर फॉल्ट आने की वजह से यह स्थिति बनी। चूंकि रातभर लगातार बारिश होती रही, इसलिए गड़बड़ी को सुधारना भी संभव नहीं हो पाया।

दिन का तापमान 7 डिग्री कम

बादलोंबारिश की वजह से दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम हो गया। यह 19.6 डिग्री पर गया। जबकि रात में तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा यानि 13.6 रहा। करीब एक हफ्ते पहले ठंड की विदाई की संभावना बनने लगी थी, वह मौसम के बदलते तेवरों के साथ लौट आई है। बारिश थमने पर पारा नीचे गिर सकता है।

गुना| रविवारको भी सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। यह सिलसिला दोपहर एक बजे तक चलता रहा।