पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले नियुक्ति, फिर संबद्धता

पहले नियुक्ति, फिर संबद्धता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवाजीयूनिवर्सिटी ने प्राइवेट कॉलेजों पर सख्ती शुरू कर दी है। कुलपति द्वारा सभी कॉलेज संचालकों से कहा गया है कि वह दो माह के अंदर नियमों के तहत शिक्षकों की नियुक्ति करें, जिसके बाद ही उन्हें संबद्धता प्रदान की जाएगी। इससे उनमें पढ़ने वाले छात्रों को फायदा होगा, क्योंकि शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी।

इस संबंध में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी नोटिस जारी हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल कॉलेजों की जांच नहीं होगी।

दरअसल संबद्धता के मानकों को पूरा करने की वजह से कई कॉलेजों पर सवालिया निशान लग रहे थे। अकेले ग्वालियर चंबल संभाग में ही तकरीबन सवा 200 कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें नियमों का ठीक से पालन नहीं हो रहा है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी प्रोफेसरों की नियुक्ति को लेकर सामने रही है।