तेज आंधी के साथ बारिश, ओले भी गिरे
कार्यालय संवाददाता|राजगढ़/करेड़ी/खिलचीपुर
शहरसहित जिलेभर में शनिवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बाद ओले भी गिरे। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने के बाद शनिवार दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद शाम सात बजे सड़ियाकुआ, बारोल, छायन, पिपलोदी सहित अन्य आसपास के गांवों में करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इसके बाद देर रात जिलेभर में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे।
अगले24 घंटे बारिश की संभावना : क्षेत्रमें अगले 24 घंटे तक बारिश और ओले गिरने की संभावना होगी। मौसम विभाग गुना के राकेश कुमार के अनुसार राजस्थान में बने निम्नदाव के कारण मौसम बदला है। क्षेत्र में आंधी के साथ तेज बारिश और ओले गिरे हैं। इसका असर अगले 24 घंटे तक रहेगा।
देररात हुई ओलावृष्टि, फसलें हुई तबाह
शनिवार-रविवारकी रात अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हुई, वहीं करेड़ी, खैरासी, कोलूखेड़ी, कुलीखेड़ा, दुंंदाहेड़ी, रानीपुरा, पाटन सहित अन्य सैकड़ों गांवों में ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को तीस से चालीस प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा धनिया और गेहूं में नुकसान हुआ है। वहीं मसूर, चना सहित अन्य फसलों भी प्रभावित हुई हैं। खैरासी गांव के भगवान सिंह तोमर, रामलाल सौंधिया, रतनलाल सुतार, नाथूसिंह पंवार, करेड़ी के भगवान सिंह सौंधिया, सिद्धनाथ मालवीय, करनसिंह सौंधिया आदि ने बताया कि आेलों से किसानों फसल नष्ट हो गई है। जिसका सर्वे कराने के लिए किसानों ने जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को सूचना दे दी। लेकिन फिर भी जिला स्तर से सर्वेके लिए टीम गठित नहीं हो पाई।
तेजहवा के साथ बारिश, चने के आकार के गिरे ओले : ब्यावरा|शनिवाररातदस बजे बाद मौसम का मिजाज बदल गया और सर्द हवाएं चलने लगी। इसके कुछ समय बाद क्षेत्र में बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। आधे घंटे बाद बारिश थम सी गई। इसके बाद रात दो बजे से क्षेत्र में फिर आधे घंटे तक बारिश हुई। इससे रविवार शाम तक फिजा में ठंडक घुली रही।
करनवास। बारिश से बिछी गेहूं की फसल।