पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेका प्रथा के खिलाफ होगा आंदोलन

ठेका प्रथा के खिलाफ होगा आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में फैसले लेकर बनाई आंदोलन छेड़ने की रणनीति

कार्यालयसंवाददाता | गुना

नगरपालिका केे कर्मचारी ठेका प्रथा के खिलाफ आंदोलन छेड़ने जा रहे हैं। यह फैसला रविवार को नपा के कर्मचारियों की बैठक में लिया गया। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष महेश पारोछिया की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन रोड पर बाल्मीकि मंदिर में हुई बैठक में ठेका प्रथा के खिलाफ और समय पर वेतन भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। बैठक के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि ठेका प्रथा लागू नहींं होने दी जाएगी।

चाह इसके लिए उन्हें उग्र आंदोलन ही क्यों छेड़ना पड़े। बैठक में सभी कर्मचारियों ने अध्यक्ष की प्रताड़ना से मुक्ति के लिए आगे आंदोलन की रणनीति भी बनाई। प्रांतीय अधिकारी अशोक थनवार कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से लापरवाही बरतने की बात भी कही। बैठक में लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आंदोलन करने जैसी स्थिति निर्मित होती है तो इसकी जिम्मेदारी नपाध्यक्ष की होगी। बैठक के दौरान सभी कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गई। बैठक में कर्मचारियों के अलावा बाल्मीकि समाज के दीगर लोग भी मौजूद थे। बैठक में शिव प्रताप सिंह, ओम प्रकाश मालवीय, रमेश करोसिया, सुरेश धूरिया, महाराज सिंह मेट, देवकुमार झाबा, सूरज नहारिया, तुलसी मालवीय, महेंद्र वीलरवान, गोविंद वीलरवान, कैलाश करोसिया, दिनेश करोसिया, छोटू सांदर, राजेश राजौरिया सहित अन्य मौजूद थे।

गुना। मंदिर में आयोजित की गई बैठक में मौजूद नपा कर्मचारी समाज के लोग।