तीस लाख की पुलिया बनेगी बांसखेड़ी में
गुना| कैंटके बांसखेड़ी में सालों पुरानी पुलिया का नए सिरे से निर्माण होगा। इस पर तकरीबन 30 लाख रुपए खर्च होंगे। नगर पािलका द्वारा पूर्व में इसकी मरम्मत की योजना थी। इस पर 6 लाख रुपए खर्च होना थे। स्थानीय निवासियों का कहना था कि इससे उन्हें खास फायदा नहीं होगा। इस पर नपाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा ने नई पुलिया बनाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। यह काम जल्द ही होगा।