- Hindi News
- उत्कृष्ट, मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को
उत्कृष्ट, मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 15 फरवरी को
गुना | गुना।उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूल में प्रवेश 15 फरवरी को होगी। परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक चलेगी। उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अजय निगड़ीकर ने बताया कि इन दोनों स्कूलों में कक्षा 9वीं में प्रवेश को लेकर परीक्षा आयोजित होनी है। जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में 240 सीट के लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दिया जाएगा। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर स्थित मॉडल स्कूलों में प्रवेश भी परीक्षा के माध्यम से होगा। इस परीक्षा में कितने छात्र बैठेंगे। इस बारे में अब तक भोपाल से कोई जानकारी नहीं आई है। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को तैयारी कराएं। उन्हें ओएमआर सीट के बारे में जानकारी दें।