राशन कार्ड के लिए शपथ पत्र जरूरी नहीं
गुना | राशनकार्ड बनवाने या खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्रता पर्ची लेने के लिए अब शपथ पत्र की जरूरत नहीं होगी। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार लोगों को सिर्फ सादे कागज पर स्वघोषणा संबंधी पत्र देना होगा। इसके बाद राशन कार्ड पात्रता पर्ची जारी की जाएगी। अब तक इस प्रक्रिया के लिए शपथ पत्र देना होता था। इसके लिए नोटरी भी करना पड़ती थी। यह प्रक्रिया लंबी और जटिल थी।