- Hindi News
- जयस्तंभ चौराहा : सड़क चौड़ी होगी तो बढ़ेंगे खतरे भी
जयस्तंभ चौराहा : सड़क चौड़ी होगी तो बढ़ेंगे खतरे भी
जयस्तंभचौराहे की रोटरी छोटी करने को लेकर यातायात पुलिस ने गंभीर आपत्ति जताई है। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने कहा है कि इससे सुविधा नहीं बल्कि हादसों की आशंका बढ़ जाएगी।
बेलगामहोगी रफ्तार : उन्होंनेबताया कि पहले जज्जी की ओर से आने वाले वाहनों को रोटरी की वजह से अपनी रफ्तार कम करनी पड़ती थी, पर अब ऐसा नहीं होगा। यही स्थिति दूसरी ओर भी बनेगी। इससे हमेशा हादसों की आशंका बनी रहेगी।
खतरनाकशॉर्ट कट : शेषबची रोटरी चौराहे के ठीक बीच में रहकर दांई ओर शिफ्ट हो गई है। इससे बीजी रोड से आने वाले वाहन पूर्व की तरह घूमकर जाने की बजाय सीधे निकलने की कोशिश करेंगे, जो खतरनाक होगा। उन्होंने इसी प्रकार सदर बाजार से बीजी रोड की ओर जाने वाले वाहन भी उसी लाइन पर आएंगे। इससे हादसे होंगे या फिर जाम की स्थिति बनेगी।
यातायात डीएसपी का कहना है कि अब एक ही रास्ता है कि चौराहे पर ट्रैफिक लाइट्स लगाई जाएं। इसके अलावा यहां आने वाले समय में ट्रैफिक नियंत्रित करना बहुत ज्यादा मुश्किल होगा। दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि ट्रैफिक लाइट्स को लेकर पूर्व के अनुभव बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। तेलघानी चौराहा और हनुमान चौराहे पर इन लाइट्स का कोई इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।
अब क्या है रास्ता
चौराहे पर डामरीकरण शुरू कर दिया गया है। इस मुद्दे पर नपा यातायात अमले के बीच अगर मतभेद उभरने लगे हैं।