कब्जे हटें, सर्विस रोड बने
लोगों की मांग पर गुरुवार को बीजी रोड पर सर्विस रोड का जायजा लेने के लिए जाते हुए सांसद सिंधिया। - भास्कर
कार्यालय संवाददाता|गुना
बीजीरोड आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने को लेकर लोगों ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोक लिया। उनका कहना था कि कुछ लोगों के अतिक्रमण के चलते पूरी रोड का काम रोक दिया गया है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।
श्री सिंधिया आरओबी का निरीक्षण करने जा रहे थे, तभी बीजी रोड के आसपास रहने वाले लोगों कारोबारियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। उनके कहने पर सांसद ब्रिज के नीचे आवाजाही के लिए बचे हुए रास्ते का हाल देखने चल दिए। लोगों का कहना था कि बारिश मेंे यहां बहुत बुरी स्थिति हो जाती है।
कब्जेहटाने को तैयार
ब्रिजके आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि अगर रोड के रास्ते में उनके निर्माण रहे हैं तो वे उसे हटाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चार-पांच लोग अपने अवैध कब्जे नहीं हटाना चाहते, जिसके कारण पूरी सड़क का काम रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी हाथ पर हाथ रखकर बैठा हुआ है।
प्रशासनसे बात करेंगे
इसमुद्दे पर श्री सिंधिया ने कहा कि वे प्रशासन से इस संबंध में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आरओबी प्रोजेक्ट में सर्विस रोड का प्रावधान था और उसे बनना चाहिए।
आजस्पाइस पार्क जाएंगे
तीनदिवसीय दौरे के अंतिम दिन यानि 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे मावन के स्पाइस पार्क, 2.15 पर जलावर्धन योजना, 2.45 पर एफडीडीआई के निर्माणाधीन भवन और दोपहर 3.15 पर चिंताहरण चौराहे पर वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण करेंगे।