- Hindi News
- अभद्रता के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार
अभद्रता के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार
राघौगढ़एसडीएम से अभद्रता के आरोपी भाजपा नेता पवन जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी होने पर संयुक्त मोर्चा ने खुशी जताई है। वहीं प्रदेश में कर्मचारी और अधिकारियों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर 18 को प्रदेश व्यापी आंदोलन यथावत रखा है। 9 फरवरी को राघौगढ़ में अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम रिकेश वैश्य के साथ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन जैन ने अभद्रता की थी। यह मामला गरमा गया था। राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी, तहसीलदार एवं सभी संगठन एक हो गए थे। उन्होंने इस घटना का विरोध किया था। पुलिस ने संगठनों के दबाव में मामला दर्ज किया था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। 11 फरवरी को संयुक्त मोर्चा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर खुशी जताई है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन 18 को होगा।
सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने घटना के विरोध में गुरुवार को काली पट्टी बांधकर काम किया।
घटना के विरोध में कर्मचारियों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर काम किया