पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमा राशि के लिए बुलाया, फिर कहा घर पर ही पहुंच जाएंगे पैसे

बीमा राशि के लिए बुलाया, फिर कहा घर पर ही पहुंच जाएंगे पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकायों में आरक्षण 15 दिन में

नगरीयनिकायों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया अगले 15 दिन में निबटा ली जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा सर्वे आरंभ करेगी।

यह बात प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने यहां बुधवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंेने कहा कि सितंबर के अंतिम या अक्टूबर के प्रथम हफ्ते में नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू हो गई है।

हाईवेजल्द ही ठीक होंगे : प्रदेशमें नेशनल हाईवे की दुर्दशा पर उन्होंने कहा कि पूर्व में यूपीए सरकार द्वारा किए गए भेदभाव के चलते यह हालात बने हैं। तब हाईवे के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की हाल ही में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में चर्चा हुई है।

तबादलोंमें खामी : पंचायतसचिवों द्वारा तबादले के बावजूद ज्वाइन किए जाने के सवाल पर उनका कहना था कि इस प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा थी कि सचिवों को उस पंचायत में पदस्थ किया जाए, जहां के वे खुद निवासी हैं। पर कई सचिवों के तबादले दूसरे ब्लॉक में कर दिए गए। जबकि कोशिश यह करनी थी कि उनके तबादले निकटतम पंचायत में किए जाएं। इसमें सुधार किया जा रहा है। इसके बावजूद अगर कोई सचिव ज्वाइन नहीं करेगा तो उसे सेवा मुक्त कर दिया जाएगा।

थमीनहीं मोदी लहर : उपचुनावोंमें भाजपा की लगातार हार को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी नहीं बल्कि प्रत्याशियों की हार है। ऐसे चुनावों में लोकल फैक्टर काम करते हैं। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि मोदी की लहर थम गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई कम हो रही है, विकास दर बढ़ रही है।

प्रभारी मंत्री को सौंपे ज्ञापन

}राज्य अध्यापक संघ : संगठनने ज्ञापन में तीन माह से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया, क्रमोन्नति आदेश, तीन साल की सेवा पूरी करने वाले संविदा शिक्षकों का जल्द अध्यापक संवर्ग में संवलियन, नगरीय क्षेत्र में क्रमोन्नति पदोन्नति सूची जल्द जारी करने जैसी मांग उठाई गईं। संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र भार्गव, अशोक भार्गव, जितेंद्र रघुवंशी, नरोत्तम यादव आदि ने कहा कि मंत्री ने डीईओ से चर्चा कर उक्त समस्याओं के निराकरण का आश्वा