पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर लगाकर निबटाईं जनसमस्याएं

शिविर लगाकर निबटाईं जनसमस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| नगरपालिका परिषद द्वारा शहर के वार्ड 32 33 में आयकर कार्यालय के नजदीक शिविर लगाया गया। तमाम वार्डों में जनसमस्या निवारण विशेष सफाई अभियान के तहत लगाए गए शिविर में आठ शिकायतें सफाई की सामने आईं। इस दौरान 4 ट्राली कचरे का निस्तारण भी किया गया। कीटनाशक दवाओं का नालियों में छिड़काव किया गया। 18 सितंबर को वार्ड 34 और 35 में शिविर लगेगा। खेजरा रोड हनुमान मंदिर के पास आयोजित होने वाले शिविर में दोनों वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी। सीएमओ पीएस बुंदेला ने बताया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पर्चे छपवाकर लोगों को बांटे जा रहे हैं। मुनादी कराई जा रही है। शिविर में महेंद्र रावत, नरेन्द्र नोनेरिया, दीपक धाकड़, शकील खान, ब्रजेश श्रीवास्तव, विनोद चौरसिया, सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।