पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को बताई बेहतर कॅरियर की संभावनाएं

छात्रों को बताई बेहतर कॅरियर की संभावनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाविद्यालयीनछात्र- छात्राओं को बेहतर कॅरियर चुनने की के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इसके लिए बुधवार को पीजी कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से कॉलेज के हाल में हुई कार्यशाला कॉलेज की स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ इकाई और टेली इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग बैंगलोर के सहयोग से कराई गई। इसमें इंस्टीट्यूट सहित कॅरियर मार्गदर्शकों सहित अन्य वक्ताओं ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य चुनने के लिए कई क्षेत्रों में मौजूदा संभावनाएं बताईं गई। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जरूरी मार्गदर्शन के साथ ही पढ़ाई के तरीके भी बताए गए, ताकि वह कम समय में भी बेहतर तरीके से तैयारी कर सफलता पा सके। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं अन्य मौजूद थे।

गुना। कार्यशाला में कॅरियर के लिए मार्गदर्शन लेते हुए छात्र और छात्राएं।

गुना। कार्यशाला में छात्र- छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए वक्ता।