जीएन गोल्ड कंपनी पर छापा, ऑफिस सील किया
इंदौर|चिटफंड कंपनियोंके खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत बुधवार को मेट्रो टॉवर स्थित जीएन गोल्ड लिमिटेड कंपनी पर छापा मारा गया। कंपनी का ऑफिस बंद मिलने पर अधिकारियों ने ऑफिस सील कर दिया। एसडीएम ने बताया मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान शिकायत मिली थी कि जीएन गोल्ड कंपनी लोगों से रुपए दोगुना और तीन गुना करने के नाम पर पैसा ले रही है, लेकिन तय समय में मूल राशि भी नहीं लौटाई जा रही।