हाईवे पर कई किमी तक रफ्तार थमी
गादेर मोड़ के पास फंसा ट्रक
गादेरमोड़ पर एक ट्रक के खराब होने से एबी रोड पर गुरुवार को फिर जाम जैसे हालात पैदा हो गए।
गादेर मोड़ से कुछ आगे खड़ेश्वरी मंदिर के पास एक ट्रक की कमानी टूट जाने से यह स्थिति बनी है। इसके चलते रुठियाई तक वाहनों की लाइन लग गई। जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वही पास में एक बड़ा गढ्डा भी है। इसके कारण बड़े वाहन ट्रक के पास से नहीं गुजर पा रहे हैं।
छोटेवाहन निकल पा रहे हैं
हालांकिछोटे वाहन किसी तरह निकलते रहे। देर शाम तक ट्रक सुधरा नहीं था और हाईवे की रफ्तार सुस्त पड़ी हुई थी। हाईवे पर खराब होने वाले वाहनों को हटाने का कोई इंतजाम नहीं हो पाता है। इसकी वजह से कई बार समस्या खड़ी हो जाती है। क्रेन का इंतजाम समय पर होने से देखते ही देखते हाईवे पर लंबी लाइन लगने लगती है।