पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी का आरोपी पकड़ा

द्वारकाधीश मंदिर में हुई चोरी का आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
8-9 सितंबर की रात को हुई थी चोरी

कार्यालयसंवाददाता|गुना

छोटीमस्जिद गली स्थित द्वारकाधीस मंदिर में हुई चोरी मामले में संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इसके साथ की एक साल पहले सर्राफा बाजार में हुई चोरी मामले में भी सुराग हाथ लगे हैं। दोनों मामले में पुलिस चोरी गए माल को जब्त करने करने में जुटी हुई है।

8- 9 सितंबर की रात नई सड़क स्थित द्वारकाधीस मंदिर की चैनल तोड़कर अज्ञात लोगों ने कीमत सामान चोरी किया था। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। आरोपी एक हीरा, सोने का तिलक और चांदी के आभूषण पूजा की सामग्री चोरी कर ले गए थे। पुजारी तरुण ने बताया था कि द्वारकाधीश भगवान के श्रंगार में हीरा जड़ा हुआ था। जबकि स्वर्ण तिलक और चांदी के अन्य आभूषण थे। चोर चैनल की पत्ती तोड़कर अंदर प्रवेश कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पकड़ा है। इनसे चुराई गई सामग्री की जब्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

मिलेहैं संकेत

अप्रैल2013 में सर्राफा बाजार में दीपक सोनी के यहां हुई चोरी मामले में भी संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ किया था। करीब एक साल बाद इस मामले में आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी हाथ लगी है।