पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सचिव सस्पेंड, सरपंच को हटाने की तैयारी

सचिव सस्पेंड, सरपंच को हटाने की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सचिव सस्पेंड, सरपंच को हटाने की तैयारी

गुना| रैंझाईपंचायत के सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ द्वारा इस संबंध में 10 सितंबर की तारीख में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सचिव दिनेश सिंह रघुवंशी के खिलाफ मनरेगा में आर्थिक अनियमितता करने का आरोप है। उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर भी हो चुकी है। हालांकि अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पंचायत के सरपंच के खिलाफ भी इसी मामले में एफआईआर हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीईओ ने सरपंच के खिलाफ धारा 40 के तहत कार्रवाई करने के लिए उक्त मामला एसडीएम को सुपुर्द कर दिया है। इसके तहत सरपंच को उसके पद से हटाया जा सकता है। इस मामले में शिकायतकर्ताओं की मांग है कि पंचायत सचिव को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस पंचायत में मनरेगा के तहत लाखों का घपला होने का आरोप है।

पति,सास ससुर पर दहेज प्रताड़ना का मामला

गुना| एकमहिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना कैंट फरियादी उमा प्रजापति प|ी अनिल प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी गुलाबगंज की शिकायत पर आरोपी अनिल, ससुर मनीराम, सास सावित्रीबाई और जेठ मुकेश प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया। महिला का कहना था कि यह सभी लोग मुझे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। इससे वह काफी परेशान हो चुकी थी।

एकमहिला सहित चार को पकड़ा

गुना| अलग-अलग थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। यह आरोपी काफी समय से फरार थे। धरनावदा पुलिस ने आरोपी बालकिशन पुत्र प्रभुलाल ओझा को पकड़ा। वहीं रामचरण पुत्र मुकुन्द कुशवाह निवासी मुरादपुर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कुंभराज पुलिस ने आरोपी ममताबाई प|ी नंदू निवासी बनेठ को गिरफ्तार किया। उधर विजयपुर पुलिस ने 3 साल से फरार आरोपी मानसिंह पुत्र मूलचंद धाकड़ उम्र 50 वर्ष निवासी बालाभेंट को गिरफ्तार किया है।

बैलोंसे भरा ट्रक पकड़ा चालक पर मामला दर्ज

मधुसूदनगढ़| सुठालियारोड श्रीपुरा के पास से पुलिस ने मवेशी से भरा ट्रक पकड़ा है। चौकी प्रभारी र|ाकर शुक्ला ने बताया कि वाहन क्रमांक एमपी 09 - 5515 में 4 बैल एवं एक बछड़ा जब्त की। पुलिस ने ट्रक चालक एवं उसके साथी पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह राजपूत निवासी आगर, मुकेश सिंह सौंध्या निवासी