पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंस चोरी के आरोपी पकड़े, युवती बेसुराग

भैंस चोरी के आरोपी पकड़े, युवती बेसुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़थाना क्षेत्र के ग्राम निलवाड़ा से चोरी गए भैंस मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है। निलवाड़ा निवासी रामप्रसाद गुर्जर के यहां से 25 दिन पूर्व अज्ञात आरोपियों ने दो भैंस एवं दो पाड़ा चुराए थे। फरियादी घटना वाले दिन से ही अपने मवेशी तलाश रहा था। नहीं मिलने पर उसने बुधवार को थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया। बताया जाता है कि इस चोरी मामले में बनियानी गांव से एक युवक को पुलिस ने उठाया है। उसके पास से भैंस भी जब्त की गई है।

4माह से लापता युवती का सुराग नहीं : गुना।4माह से लापता युवती का सुराग नहीं लगा है। चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज निवासी सावित्री बाइ 3 मई को बाजार गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना थाने में भी दर्ज कराई। पिता शिवलाल ने एक रिश्तेदार पर शक जताया है। पुलिस को भी उक्त युवक की जानकारी लग गई। लेकिन अब तक संदिग्ध से कोई पूछताछ नहीं की गई और ही युवती को तलाशने के कोई प्रयास हुए।