बिजनेस प्लस
सोनाली कॉलेज में मना हिन्दी दिवस
गुना|सोनालीबीएड कॉलेज गुना में आदर्श महिला मंडल एवं नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में हिन्दी दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतीश चतुर्वेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक एसएन जयंत कॉलेज की श्रीमति लवली लाम्बा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर की गई। डॉ. चतुर्वेदी ने भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं दर्शन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें हिन्दी का सम्मान प्रयोग करना चाहिए। यह हमें एकता अपनी माटी से जोड़े रखती है। श्री जयंत ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित हिन्दी भाषा संरक्षण पर अपने विचार रखे। श्रीमती लवली ने बच्चों को हिन्दी भाषा माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने पर अपने विचार रखे। पंकज पाराशर ने कहा कि हिन्दी हमारी माता के समान है, इसकी रक्षा करना हमारा धर्म है। कार्यक्रम को अंशुमन अग्रवाल, गोविंद मीना बीएड के छात्र पंकज सेन, छाया दुबे, सतीश सेन आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।